रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो की अध्यक्षता में सोमवार को अम्बाटांड़ स्थित सरकार दा ढाबा में बैठक की गई। बैठक में आगामी सात जनवरी को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो ने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी, पार्टी सिंबल के द्वारा चुनाव कराने और ईवीएम मशीन द्वारा चुनाव करवाने की मांग को लेकर सात जनवरी को रामगढ़ नगर परिषद कार्यालय के समक्ष भाजपा विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। जिसमें बरकाकाना मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। 

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन बेदिया, वासु प्रजापति, आशुतोष मिश्रा, हरिलाल महतो, रीति श्रीवास्तव, दिलीप बेदिया, अबू हसन, योगेश्वर महतो, अमरनाथ राम, दिलीप दास, नागेश्वर उरांव, अनुज बेदिया, पिंटू महतो शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!