रामगढ़: देवरिया पंचायत भवन में शनिवार को भाजपा भदानीनगर मंडल के तत्वावधान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भदानीनगर मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता और वर्ग प्रभारी शैलेंद्र कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बड़कागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे। जिन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
अपने संबोधन में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की बड़े राजनैतिक दल के रूप में जानी जाती है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की देन है कि हमारे देश आज मजबूती के साथ विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से संगठन को और मजबूत करने और दायित्वों को निभाने में सुविधा होगी।
शिविर में अनिल खरवार, कृष्ण कुमार रवि, भारत महतो, सुरेंद्र करमाली, राजेंद्र ठाकुर, सहजनाथ बेदिया, शिबू राव, पंचम महतो, मिहिलाल बेदिया समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
