रामगढ़: भुरकुंडा के मतकमा चौक स्थित हवेली रेस्टोरेंट में शुक्रवार को भाजपा भदानीनगर मंडल के तत्वावधान में हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सागर दांगी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह भदानीनगर मंडल प्रभारी दिनेश प्रसाद साहू शामिल रहे।

बैठक में आगामी 10 से 15 अगस्त तक प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही हर घर तिरंगा यात्रा भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में कार्यकर्म संयोजक राजेंद्र मुंडा, सहसंयोजक आनंद कुमार, देवेंद्र सिंह, पंचम महतो, मिहीलाल बेदिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, विजय यादव शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!