रामगढ़: केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा भुरकुंडा मंडल ने शनिवार को सेंट्रल सौंदा पंचायत भवन में सभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और संचालन महेंद्र सिंह ने किया। अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक सह भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, सह संयोजक रमेश वर्मा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अमरेश सिंह और सह संयोजक ज्योति सिंह उपस्थित रहे। सभा के दौरान मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक साझा किया गया। साथ ही 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया। सभा के उपरांत बीते 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के प्रति गहरी शोक संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मौके पर मुखिया कांति देवी, संजीव कुमार बाबला, योगेश दांगी, राकेश सिन्हा, राजन पांडेय, राजू मलहोत्रा, फुलेंद्र सिंह, संजय रॉय, मुकेश ठाकुर, मनीष बख्शी, शशिभूषण सिंह, रंजीत सिन्हा, तारकेश्वर पांडेय, मुनमुन सिंह, राजू प्रजापति, अखलेश कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।