रामगढ़: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को शहर के सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंकर करमाली ने किया। पुतला दहन के क्रम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए ममता बनर्जी के प्रति विरोध जताया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने बताया की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल सम्मेलन में सम्मिलित होने पहुंची थीं। ममता सरकार ने दुर्भावना के चलते न केवल सम्मेलन का स्थान अंतिम समय में विधाननगर से गोसाईपुर स्थानांतरित कर दिया, बल्कि प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए राष्ट्रपति के स्वागत में न तो मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचीं और न ही किसी मंत्री को भेजा। वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर करमाली ने कहा कि संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखने और इस अपमान के लिए ममता बनर्जी माफी मांगे।

कार्यक्रम में राजू चतुर्वेदी, रंजन फ़ौजी, रमेश करमाली, सुशांत पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

By Admin

error: Content is protected !!