मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) : लोक सभा चुनाव में कोल्हान  से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा चुनाव की नजदीकी को देखते हुए इन दिनो चुनाव प्रचार और जनसंपर्क में काफी सक्रियय दिख रही है। इसी कड़ी में बुधवार को गीता कोड़ा के चिड़िया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थको ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चिरिया में तीन जगहों पर मीटिंग प्वाइंट बनाया गया।  जहां गीता कोड़ा स्थानीय लोगों से रूबरू हुईं।

अवसर पर गीता कोड़ा ने गठबंधन में रहने के कारण चिरिया क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं  किया जा सका। वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंदेश में विकास तेजी से हो रहा है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि चिरिया-अंकुवा मुख्य सड़क के लिए  की कई दफा डीपीआर और योजना बनाकर जिला मुख्यालय भेजा जा चुका है। मगर  जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन इस पर ध्यान नही दे रही है।  इसे लेकर प्रयास किया जाएगा। दौरे के क्रम में बुधवार को गीता कोड़ा ने मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के चिरिया सहित 17 गांव में जनसंपर्क किया।

मौके पर पंचायत संयोजक सुनील दास प्रखंड उपाध्यक्ष गुलाबी डांग, अंजू हरिजन, शिवा बोदरा, अमित नाग, कपिल गुप्ता, बिस्किशन दास, तरनी नाग, मनोज दास, सुभाष दास, किरण दास, मनोज कांडुलना समेत दर्जनों  लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!