भुरकुंडा में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने की पदयात्रा, उमड़े कार्यकर्ता

रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार पतरातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा-आजसू कार्यकर्ताओं ने भुरकुंडा में पदयात्रा निकाली। जिसमें ढोल-नगाड़ों और पार्टी के झंडों के साथ दोनों दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। पदयात्रा मतकमा चौक से निकाली गई। पदयात्रा के दौरान प्रत्याशी मनीष जायसवाल भुरकुंडावासियों का अभिवादन करते दिखे। वहीं बिरसा चौक पर  उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नतमस्तक हुए।

पदयात्रा में उत्साह से लबरेज भाजपा-आजसू कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, ‘मनीष जायसवाल जिंदाबाद’, ‘फिर एकबार मोदी सरकार’, ‘अबकी बार 400 पार’ सरीखे नारे जमकर लगाये। साथ ही क्षेत्र के लोगों से मनीष जायसवाल को रिकॉर्ड तोड़ वोट से जीत दिलाने की अपील भी की।

पदयात्रा में योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, सागर कुमार दांगी, डॉ. संजय सिंह, संजीव कुमार बाबला, विजय साहू, दिलीप कुमार दांगी, अमरेश सिंह, संतोष शर्मा, अखिलेश टोप्पो, सत्येंद्र सिंह, बाबूलाल नायक, विश्वरंजन सिन्हा, राकेश सिन्हा, बिंदेश बेदिया, सुरेंद्र यादव, किशोर कुमार महतो, कृष्णा यादव, ज्योति बारला, अंजू देवी, लक्ष्मी देवी, दिनेश प्रसाद सहित सैकड़ो शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!