रोशनलाल को 124468 और अंबा को मिले 93075 वोट
रामगढ़: बड़कागांव विधानसभा सीट 15 वर्षों के बाद एक बार फिर भाजपा का परचम लहरा रहा है। बड़कागांव विधानसभा चुनाव में भाजपा के रोशनलाल चौधरी ने 31393 वोटों के अंतर से कांग्रेस की अंबा प्रसाद को हरा दिया है। चुनाव में रोशनलाल के पक्ष में 124468 वोट पड़े। जबकि अंबा प्रसाद को 93075 वोट ही प्राप्त हुए। वहीं जेएलकेएम के बालेश्वर कुमार 26867 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।
बड़कागांव सीट पर लंबे अरसे के बाद मिली जीत से भाजपा और एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता जगह-जगह विजय जुलूस निकाल और आतिशबाजी कर खुशी जता रहे हैं।
बताते चलें की 2009 से बड़कागांव सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। आजसू के टिकट पर रोशनलाल चौधरी ने पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाया, लेकिन एक बार भी सफलता नहीं मिली। इसबार रोशनलाल चौधरी बकायदा भाजपा में शामिल हुए और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।