रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गुरुवार को रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत फीता काटकर कार्यालय कार्यकर्ताओं और आम जनता को समर्पित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला और संचालन वरिष्ठ नेता रंजीत पांडेय ने किया।

कार्यालय जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा : आदित्य साहू 

उद्घाटन के बाद आदित्य साहू ने कहा कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे का मुख्य केंद्र होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ से सेवा-संकल्प की नई गाथा लिखी जाएगी।

कार्यालय से संगठन को मिलेगी मजबूती : रोशन लाल चौधरी

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यालय की भूमिका निर्णायक होती है। रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय कार्यकर्ताओं को जोड़ेगा और जनता की आवाज़ बनेगा।

ये रहे उपस्थित

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय सिंह, रंजय कुमार कुंटू बाबू, अमरनाथ चौधरी, प्रवीण मेहता, रंजीत कुमार सिन्हा, राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इला रानी पाठक, गणेश पांडेय, महिमा तिवारी, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, रिद्धि राज, रूपा साहू, अमित कुमार अग्रवाल समेत विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – भुरकुंडा में तीन दिवसीय श्री श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ आरंभ 

By Admin

error: Content is protected !!