रामगढ़: पतरातू मंडल अंतर्गत कटिया बस्ती में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वीं जयंती मनाई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन रणधीर कपूर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता से मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बना।डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को कलकत्ता में हुआ था। आजाद भारत के इतिहास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक ऐसे नाम हैं, जिनके लिए देश की एकता और अखंडता से बढ़कर कुछ भी नहीं था। उत्तर में कश्मीर से लेकर पूर्व में बंगाल तक, उन्होंने देश की इंच-इंच भूमि के लिए संघर्ष किया और जम्मू-कश्मीर से दो प्रधान, दो विधान, दो निशान समाप्त करने के संघर्ष में शहीद हो गए। जनसंघ की स्थापना से उन्होंने एक ऐसा राजनीतिक विकल्प दिया, जिसके मूल में भारतीयता थी। वे महान विचारक, हम सब के प्रेरणापुंज व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सच्चे उपासक थे।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पतरातू मंडल के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, उप मुखिया नंदकिशोर महतो, बूथ अध्यक्ष रणधीर कपूर, मनोज वर्मा, विजय रजक, सुबोध ठाकुर, कन्हैया कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रकाश रजक, विकास जायसवाल सहित  अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!