बड़कागांव: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती हरली पंचायत भवन में बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो के संचालन में मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, उपाध्यक्ष किशोर राणा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, बलदेव राम, सचिदानंद पांडेय, रवि दांगी, नागेश्वर महतो, राम राणा, कुलेश्वर महतो, प्रयाग महतो समेत कई महिला पुरुष शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!