रामगढ़: भाजपा भुरकुंडा मंडल ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
अवसर पर भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में भारत ने विश्व को अपनी शक्तियों का एहसास कराया। उनके आदर्श और विचार आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में योगेश दांगी, जुगल नायक, महेंद्र सिंह, राजन पांडेय, ज्योति सिंह, कन्हैया सिंह यादव, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजू मल्होत्रा, राजेश गुप्ता, अखिलेश टोप्पो, बाबूलाल नायक, कमलेश सिंह, सुनील रजक, अभिषेक मिश्रा, मिंटू कुमार, आकाश साहू, सहित कई लोग मौजूद थे।
भदानीनगर मंडल ने भी अटल बिहारी वाजपेई को याद किया
भारतीय जनता पार्टी भदानी नगर मंडल अन्तर्गत देवरिया पंचायत में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण कुशवाहा के उपस्थिति में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अवसर पर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, मंडल महामंत्री राजेंद्र मुंडा मंडल कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, आनंद कुमार, लालू बेदिया, घनश्याम प्रजापति, सिद्धार्थ गोस्वामी, दीपक देव, मुन्ना कुमार, आदित्य पासवान, साबिर अंसारी, अरुण यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।