इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या कर लगाया था आपातकाल : भानू प्रताप शाही
रामगढ़: इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर इंदिरा गांधी सिर्फ अपनी सरकार को बचाने में लगी हुई थी। यह बातें भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने मंगलवार को रामगढ़ में भाजपा के आपातकाल- लोकतंत्र का काला दिवस कार्यक्रम में कही।
आपातकाल की बरखी पर भाजपा ने शहर के साहू धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। अवसर पर आपातकाल के विरोध में भाग लेने वाले योद्धाओं को विधायक भानू प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं काला रीबन लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के प्रति रोष प्रकट किया।
अपने संबोधन में विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला और विपक्ष के लोगों के जेल में बंद कर यातनाएं दी। देश की जनता समझ गई है कि लोकतंत्र की दुहाई देनेवाली कांग्रेस का चरित्र कैसा था। संविधान की रक्षा की रट लगानेवाले अपने अतीत में झांकें और देखें की कानून की धज्जियां किस प्रकार से उड़ाई गई थी।
कार्यक्रम में जोगिंदर सिंह जग्गी, रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रो. संजय सिंह, राजू चतुर्वेदी, बलराम महतो, महामंत्री खिरोधर साहू, रंजन फ़ौजी, राजू कुशवाहा, रमेश वर्मा, दिलीप सिंह, संजीव कुमार बावला, किरण देवी, सुरेंद्र करमाली, वसुध तिवारी दीनदयाल कुमार, राजीव पामदत्त, प्रवीण कुमार सोनू, योगेश दांगी, धीरज साहू, विजय जायसवाल, सूर्यवंश श्रीवास्तव, नमेंद्र चंचल, मनोज जायसवाल, प्रो. आलोक कुमार सिंह, गणेश प्रसाद स्वर्णकार,रवि कुमार सिन्हा, संतोष कुमार शाह, सुशांत पाण्डेय, लक्ष्मी देवी, विनोद कुमार, सैय्यद किरमानी, उमेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति, सहदेव ठाकुर, अमिता सोनी, ऋषिकेश सिंह, तरुण साहू, अभिषेक चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सत्यजीत सिंह, सरदार अनमोल सिंह, तोकेश सिंह, मिथिलेश कुमार मंडल, राजेश ठाकुर, त्रिभुवन यादव, ब्रजेश पाठक, सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई उपस्थित रहे।