बड़कागांव (हजारीबाग): संगठन सदस्यता महापर्व 2025 अभियान के तहत भाजपा बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की बैठक हरली पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता और मंडल महामंत्री दिनेश करमाली के संचालन में हुई। बैठक में बूथ अध्यक्षों के चयन औरनई कमेटी के गठन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को कई दिशानिर्देश दिए गए।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल के सभी बुथों में बुथ कमेटी के गठन के पश्चात मंडल अध्यक्ष का चयन और मंडल कमेटी का गठन किया जाएगा।

मौके पर पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, महेंद्र महतो, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता पुनम साहू, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, मंत्री कृष्णा गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, भाजयुमो अध्यक्ष विजय यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष दानिश खान, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, उमेश दांगी, भगीरथ ठाकुर, रवि कुमार दांगी, नागेश्वर महतो, शंकर सोरेन, लालदेव महतो, नीलेश कुमार, नवीन साव, विष्णु गुप्ता, बाबुलाल सोरेन, दासो तुरी, उमेश साव, सुरज कुमार सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!