रांंची: प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन संवाद कार्यक्रम “मन की बात” को झारखंड में जगह-जगह भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ सुना। प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बूथ संख्या 97 और 98 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुटिया, रांंची के सांई कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठीने भाजपा हरमू मंडल के बूथ संख्या 289 पर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने हरमू मंडल के बूथ संख्या 308, सरना सनातन समिति के सभागार में मन की बात कार्यक्रम को सुना और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। इसके साथ-साथ सूबे के कई बूथों और अन्य जगहों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।