रामगढ़: नगर परिषद चुनाव को लेकर मंगलवार को सांसद कार्यालय रामगढ़ में भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के नेता सह नगर परिषद चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत, विशिष्ट अतिथि सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी, चुनाव संयोजक रंजीत पांडेय उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पालिका चुनाव को लेकर सह संयोजक आनंद बेदिया, जगेश्वर प्रजापति, सुनील साहू को बनाया गया। साथ ही सभी विभागों की प्रबंधन समिति बनाई गई।

बैठक में आगे नगर परिषद चुनाव को लेकर रामगढ़ नगर परिषद को 12 शक्ति केंद्रों में बांटा गया और सभी केंद्रों के लिए प्रभारी मनोनीत किये गए। जिसमें तिलैया शक्ति केंद्र के लिए जगेश्वर प्रजापति, विनोद मिश्रा और संतोष शर्मा को प्रभारी बनाया गया। शक्ति केंद्र सांडी की जिम्मेदारी मनोज गिरी और पवन रवानी को दी गई । शक्ति केंद्र सेवटा हैकी जिम्मेदारी राजू चतुर्वेदी और संजय साहा को दी गई । चौथा शक्ति केंद्र फुलसराय है जिसकी जिम्मेदारी आनंद बेदिया और कमलेश बेदिया को दी गई । पांचवें शक्ति केंद्र और अरगड्डा की जिम्मेवारी संतराज पासवान और विजय जायसवाल को दी गई । छठे शक्ति केंद्र सिरका की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम पांडेय और राम प्रसाद मलिक को दी गई । घुटूवा शक्ति केंद का प्रभारी कुश श्रीवास्तव और राजीव रंजन प्रसाद को बनाया गया है। चैनगड्डा शक्ति केंद्र का प्रभारी जगनारायण सिंह, बिट्टू महतो और वारिस खान को बनाया गया। बरकाकाना का प्रभारी रणधीर गुप्ता और शिवकुमार महतो को , कोठार का रूपा देवी और मनोज सिंह को , छत्तर मांडू शक्ति केंद्र का प्रभारी दिलीप सिंह और विरेंद्र महली को जबकि मुर्रामकला शक्ति केंद्र का प्रभारी सरदार अनमोल सिंह और प्रवीण सोनू को बनाया गया है। बैठक में बताया गया कि सभी प्रभारी अपने अपने शक्ति केंद्रों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलायेंगे। उनके अभियान में पार्टी के वरीय नेता उनके साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान चलायेंगे।
मौके पर पार्टी के वरीय नेता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, चंद्रशेखर चौधरी, विजय जायसवाल, खिरोधर साहू, राजू कुशवाहा, रंजन सिंह फौजी, सुशांत पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, संजय शाह, नूतन महतो, मनोज गिरी, रूपा देवी, दिलीप सिंह, संतराज पासवान, सुनील साहू, पंकज शाह, प्रवीण सोनू, संतोष शर्मा, गौतम महतो, गौतम राम, कमलेश विद्या, धनंजय पुटूस, सरदार अनमोल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
नगर परिषद चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने की प्रेस वार्ता
भाजपा की बैठक के उपरांत नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के झारखंड प्रदेश के नेता और नगर परिषद चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा कि आगामी रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में प्रिया करमाली भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। जिनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी ने रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र को 12 शक्ति केंद्रो में बांटा है और सभी शक्ति केंद्रों के लिए अलग अलग प्रभारी मनोनीत किये गए हैं। साथ ही बताया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा नगर परिषद संयोजक और सह संयोजक मनोनीत किये गए हैं। ताकि पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर उनकी जीत की संभावना को प्रबल बनाया जा सके। नगर परिषद चुनाव प्रभारी ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि हम घर-घर जाकर भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रिया करमाली के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। प्रिया करमाली शिक्षित और सुयोग्य हैं। यदि वे विजय होती हैं तो रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं को दूर कर नगर परिषद क्षेत्र को खुशहाल बनाने का कार्य करेंगी।
