आगामी एक सितंबर को पंचायत से रवाना होंगे 65 श्रद्धालु |
रामगढ़: सांसद तीर्थ दर्शन अभियान को लेकर शनिवार को सौंदा ‘डी’ पंचायत भवन में भाजपा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पतरातु मंडल सांसद प्रतिनिधि सह जिला पार्षद राजाराम प्रजापति और संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पांडेय ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहु समेत सांसद तीर्थ यात्रा कार्यक्रम प्रभारी जुगनू सिंह, बड़कागांव विधानसभा मिडिया सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, सौन्दा डी मुखिया उपेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, भुरकुंडा भाजपा मंडल सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा शामिल रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक सितंबर को सांसद तीर्थ यात्रा अभियान के तहत पतरातु मंडल के सौन्दा डी पंचायत से 60 ग्रामीण और 5 भाजपा कार्यकर्ता बस से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। श्रद्धालुओं को काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल धाम की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।
मौके पर भाजपा पतरातु मंडल मंत्री अमरेश साव, भाजपा सौन्दा ‘डी’ पंचायत संयोजक बिशुन राम, बूथ अध्यक्ष संजय सिंह, बूथ अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सुबोध रजक, बूथ सचिव बिशुन गुप्ता , राजाराम सिंह, शेष नारायण पाण्डेय, भोला राजभर, संजय कुमार, संतोष कुमार रजक, रामप्रसाद गंझु, बासुदेव मुंडा, सुदर्शन प्रसाद सहित अन्य लोग मोजूद थे।