• नौ सितंबर को संकल्प सभा भुरकुंडा म़े

• बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के अध्यक्षता एवं महामंत्री सुमन गिरी के संचालन में नापो खुर्द पंचायत भवन में बैठक की गई। बैठक में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के दौरान बड़कागांव विधानसभा के भुरकुंडा, रिभर साईड फुटबॉल मैदान में आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के बीच विशेष विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, महामंत्री सुमन गिरी, दिनेश करमाली, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सेवंती कुमारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जागेश्वर तुरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भुपाल स्वर्णकार, भाजयुमो अध्यक्ष विजय यादव, अकल मुंडा, सुमित्रा देवी, रामलाल बेदिया, भागीरथ ठाकुर, दुर्जन गोप, गणेश यादव, गणेश कुमार, बिनोद तुरी, मोहित कुमार, खिरोधर साव, हीरालाल साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!