BJP members inspected sub health centers in Dari blockBJP members inspected sub health centers in Dari block

हजारीबाग: सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर भाजपा की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड के पांच उप स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। टीम में डाड़ी प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो, पूर्व भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार, मंडल मंत्री राजदीप प्रसाद और मंडल महामंत्री सह सोशल मीडिया जिला सदस्य गुलचंद महतो शामिल रहे।

निरीक्षण के क्रम में डाड़ी, बलसगरा, हेसालौंग, चैनपुर, रबोध पंचायत के  उप स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था का अवलोकन किया गया। बताया गया कि एएनएम, सीएचओ, लैब टेक्निसियन एंव सहिया दीदी के भरोसे सभी उपस्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। अधिकतर केंद्र में समुचित सुविधाएं नहीं हैं। हालांकि सिर्फ हेसालौंग पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं संतोषजनक है। फ्रीजर रूम, इन्वर्टर आदि की व्यवस्था है। 

जबकि चैनपुर पंचायत का उपस्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र हमेशा बंद ही रहता है।इस उपस्वास्थ्य केंद्र में कुछ भी सुविधाएं नहीं मिलती है।

 मौके पर एएनएम विनिता कुमारी, पिंकी कुमारी, सविता कुमारी, श्रीकांतो कुमारी, सुलेखा कुमारी सीएचओ हीरामनी, रवि कुमार, सहिया दीदी और ग्रामीण में शिवनंदन गोप, दिनेश प्रसाद, दिनेश गोप सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!