रामगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के क्रम में रविवार की अहले सुबह रांची से बोकारो जाने के क्रम में रामगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य रूप मौजूद रहे।

निर्मल महतो चौक पर झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत रामगढ़ के कोठार स्थित शहीद निर्मल महतो चौक से हुई। यहाँ सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का पारंपरिक झारखंडी संस्कृति के अनुसार ढोल-नगाड़ों, मनमोहक नृत्य और फूलों की भारी वर्षा कर अभिनंदन किया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित अन्य नेताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की, जहाँ उन्हें गुलदस्ता और अंग- वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सौंपा मोमेंटो

इस मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शहीद निर्मल महतो चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विधिवत रूप से स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक विशेष तस्वीर और मोमेंटो प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।शहीद निर्मल महतो चौक के बाद काफिला छतर मांडू पहुंचा, जहांदुर्गा मंदिर के सामने कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक बार फिर भव्य स्वागत किया। यहाँ भी नेताओं पर जमकर फूल बरसाए गए और बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

स्वागत में उमड़े पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विशेषरूप से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, वरिष्ठ नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, धनंजय पुटूस, संतोष शर्मा, शिवकुमार महतो, सरदार अनमोल सिंह, बृजेश पाठक, इलारानी पाठक, जगेश्वर प्रजापति, रूपा देवी, शशिशेखर सिंह, संजय अग्रवाल, तरुण साहू, शीतल सिंह, राजीव रंजन, उमेश प्रसाद, सुशांत पांडे, ऋषिकेश सिंह, प्रवीण कुमार सोनू, सहदेव ठाकुर, कुणाल दास, राजेश ठाकुर, मोहन पांडे, महेंद्र प्रजापति, दिलीप कुमार सिंह, विजय जायसवाल, सत्यजीत चौधरी, रामानंद महतो, किरण देवी, रूपलाल महतो, मनोज सिंह, दिनेश नायक सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के धरा रामगढ़ में आगमन हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे और रामगढ़ में उनके स्वागत में उमड़ा अभूतपूर्व सैलाब से निश्चित रूप से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा दिखा। उनके मार्गदर्शन में सांगठनिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

By Admin

error: Content is protected !!