BJP Patratu Mandal celebrated the party's foundation day with enthusiasm

रामगढ़: पतरातू के कटिया बस्ती में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। अवसर पर संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम की  अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन पतरातू मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने किया। मौके पर  किशोर कुमार महतो ने कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार के साथ पुनः मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का विकसित भारत 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी में  होगा। 

मौके पर प्रियनाथ मुखर्जी, रणधीर कपूर ,बमबम रजक, मनोज वर्मा, विजय रजक, शंभू प्रसाद वर्मा, सुनील कुमार, मनीष कुमार, अरुण कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!