रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल की बैठक बुधवार को कटिया पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति की अध्यक्षता और महामंत्री पंकज कुमार सिंह के संचालन में हुई। बैठक में रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष सह गांव चलो अभियान कार्यक्रम पतरातू मंडल के प्रभारी अखिलेश प्रसाद और मंडल उपाध्यक्ष सह गांव चलो अभियान के पतरातु मंडल संयोजक किशोर कुमार महतो ने अभियान के बावत जानकारी दी।
कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं अपनी सरकारों के द्वारा संपन्न हुई विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाकर जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में पुणः समर्थन जुटाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश में गांव चलो अभियान के माध्यम से सात लाख गांवों एवं सभी बूथों पर एक-एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय देना है। अभियान पूर्ण होने के बाद भी प्रति 15 दिन में प्रवासी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के समाप्ति तक गांव में जाना है। अभियान चार फरवरी से 11फरवरी तक चलाया जाना है।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुखदेव प्रसाद, महेंद्र महतो, दिनेश प्रसाद, दुर्गा चरण प्रसाद, डब्लू पांडेय, गणेश कुमार ठाकुर, अवधेश सिंह, रामेश्वर महतो, रंजन कुमार भगत, अमिता सोनी, मान सिंह, वारिस खान, विकास कुमार गुप्ता, दिनेश प्रसाद, असलम मियां, भगवान सिंह, रणधीर कपूर, नंदकिशोर महतो, अशोक सिंह, रामेश्वर सिंह खरवार, संजय रजक, रविंद्र कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।