रामगढ़: भाजपा पतरातू मंडल ने बुधवार को सौंदा ‘डी’ पंचायत से पतरातू डैम तक 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। दो पहिया वाहनों पर कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे सौंदा बस्ती, पतरातू, कटिया चौक होते हुए पतरातू डैम पहुंचे। इस बीच भारत देश के शहीद वीर सैनिकों को याद करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए।
तिरंगा यात्रा में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वारिस खान, वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ कुर्मी, अशोक शर्मा, सौन्दा ‘डी’ मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, कटिया पंचायत मुखिया किशोर कुमार महतो, कार्यक्रम प्रभारी रंजन भगत, पतरातु मंडल महामंत्री पंकज सिंह, रामेश्वर महतो, ऋषि राज भंडारी, अमरेश साव, गणेश ठाकुर, रुदल रावत, अवधेश पासवान, अशोक तिवारी, सुखदेव महतो, देवनारायण मुंडा, विजय सिंह, बृजभूषण गोस्वामी, रवि दत्ता, विष्णु राम, परदेशी नोनिया, सुबोध रजक, संजय सिंह, हरिलाल शर्मा, दिपक दुबे, बिष्णु गुप्ता, राजेश कुमार, पप्पू तिवारी, शैषनारायण पाण्डेय, रवि कुमार, कन्हैया कुमार, सिजोर गोप, सुदर्शन प्रसाद, श्रवण राम, महेश तिवारी, उदल कुमार, दीपक करमाली, अक्षय कुमार, मो. अकबर अली, रविंद्र पांडेय, संदीप गुप्ता, मिथुन महतो, अनुप चौधरी, दीपक राजभर, विकास ठाकुर, भोला, शिवा रजवार, विकास, सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
्