रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को सूबे के प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया।पतरातू प्रखंड मुख्यालय पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी ने संयुक्त रूप से की। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, कार्यक्रम प्रभारी विजय जायसवाल शामिल रहे। 

कार्यक्रम में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राज्य में कोयला, बालू और पत्थर लूटा जा रहा है। विकास की गति थमी हुई है और बेरोजगारी बढ़ी जा रही है। जिन वादों पर हेमंत सरकार सत्ता में आई है, वह पूरे नहीं हो रहे हैं। राज्य सरकार स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति पर निर्णय नहीं ले पा रही है। एकमात्र लोक लुभावन मईयां सम्मान योजना को भी सरकार नहीं संभाल पा रही है और महिलाओं का अपमान कर रही है। कहा कि भाजपा ने झारखंड बनाया है और भाजपा ही राज्य को दुर्दशा से बाहर निकाल सकती है। 

आक्रोश प्रदर्शन के उपरांत बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वरिष्ठ भाजपा नेता डब्लू पांडेय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश दांगी, सुखदेव प्रसाद अशोक सोनी, संजीव कुमार बावला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष वारिस खान, सुरेंद्र करमाली, किशोर कुमार महतो, गणेश कुमार ठाकुर, सरिता ठाकुर, सोनू कुशवाहा, जयप्रकाश पांडेय, अमरेश कुमार, अनूप ठाकुर, संजय पांडेय, असलम अंसारी, एनुअल हक, अनिल खरवार, प्रदीप महतो, सरजू महतो, रंजन भगत, पंकज गुप्ता, आशीष ठाकुर, रणधीर कपूर, कन्हैया कुमार सहित कई मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!