रांची: भारतीय जनता पार्टी के रांची पश्चिमी ग्रामीण जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह मंगलवार को लापुंग में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पश्चिमी ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनिर्मित जिला कार्यालय को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है। कार्यालय के माध्यम से संगठन के कार्यों को गति देने और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया।

समारोह में पूर्व विधायक समरी लाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो बाजपेयी तथा मंडल अध्यक्ष सुबोध साहू भी मौजूद रहे। इनके अलावा सुरेंद्र महतो, नसीब लाल महतो, सुकेश तिवारी, सुधाकर और सतीश सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।