भाजपा की सरकार ही कर सकती है झारखंड का विकास : बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नव मनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव और संचालन प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने किया। कार्यक्रम में 

अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी  ने कहा कि भाजपा जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास केलिए संकल्पित  झारखंड का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। कहा कि अलग राज्य की स्थापना भारतीय जनता पार्टी की देन है। आजादी के बाद पहली बार केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा जनजातीय समाज के 8 सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार ने अलग राज्य का गठन किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जनजाति समुदाय की संथाल की भाषा संथाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया।आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने एक जनजाति  आदिवासी संथाल समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर आसीन किया।

अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि मरांडी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी और नयी बुलंदियों की ओर बढ़ेगी।

कार्यक्रम में रामकुमार पाहन, ताला मरांडी, राजेंद्र मुंडा, रवि मुंडा, नकुल तिर्की, गीता बालमुचु, मनजीत कोड़ा, भूषण पात पिंगवा, मीरा खलखो, रोशनी खलखो, सोरेन, आनंद मुर्मू, मनोज, अवधेश  सिंह चेरो, मंजू सिंह, अनु लकड़ा, लक्ष्मी मुंडा, मनोज सोरेन सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!