बड़़कागांव: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर देश, प्रदेश एवं जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर और बूथ स्तर पर एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन एवं भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल का दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली पंचायत के हर बूथ एवं दीवारों पर कमल फूल बनाते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का स्लोगन राइटिंग किया गया। जिसका नेतृत्व उरीमारी मंडल के उपाध्यक्ष किशोर राणा ने किया।

मौके पर उरीमारी मंडल के उपाध्यक्ष किशोर राणा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी का दीवार लेखन कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर वॉल राइटिंग कर कार्यक्रम को गति देने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको मिला है। हमारी सरकार ने गरीब कल्याण के संकल्प के साथ सरकार की योजनाओं को लागू किया है।

मौके पर मुख्य रूप से मटुकधारी कुमार, तुलसी महतो, गणेश कुमार, दीपचंद महतो, दीपक कुमार, नागेश्वर महतो, सुंदर ठाकुर, सचिदानंद पांडेय, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!