985 मतों से बिलासी तोपनो को हराया
नीतीश भारती
लातेहार: नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद केचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह ने झामुमो समर्थित उम्मीदवार बिलासी तोपनो को 985 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की है। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर मतगणना समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में उपायुक्त ने निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पारदर्शिता एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कराई गई। उन्होंने बताया कि लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर महेश सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है।
अध्यक्ष पद पर के उम्मीदवारों को मिले मत
महेश सिंह: 5374 मत (विजेता)
बिलासी तोपनो: 4389 मत
मिलयानी कुजूर: 1139 मत
भगतू नगेसिया: 406 मत
बैजन्ती देवी: 257 मत
सूर्यदेव भगत: 218 मत
कुमारी नीना तिर्की: 164 मत
सेलेस्टिन कुजूर: 85 मत
सभी 15 वार्डों के चुनाव नतीजे
वार्ड 01: मो. नसरुद्दीन मियां-बीवी
वार्ड 02: सुगंधी देवी
वार्ड 03: विमला देवी
वार्ड 04: जयराम कपूर
वार्ड 05: शब्बू प्रवीण
वार्ड 06: मनोज कुमार गुप्ता
वार्ड 07: मनोज कुमार दास
वार्ड 08: आशा देवी
वार्ड 09: संयुक्ता कुंवर
वार्ड 10: मुन्दिका मंझी
वार्ड 11: संतोष रंजन कुमार
वार्ड 12: मुस्तरी बीबी
वार्ड 13: अमनतिका अल्मा पन्ना
वार्ड 14: इन्द्रदेव उरांव
वार्ड 15: गुड़िया सिन्हा
उपायुक्त ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित में कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल एवं मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
