जिला समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

रामगढ़: भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति अशोभनीय हरकत और झारखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईयों ने गुरूवार को इंडिया गठबंधन के विरोध में आक्रोश रैली निकाला। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में छत्तरमांडु स्थित होटल टी एंड ट्रीट से जिला समाहरणालय तक रैली निकाली गई। समाहरणालय के निकट भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त को राज्यपाल के नाम त्राहिमाम संदेश का ज्ञापन सौंपा। 

रैली में शामिल भाजपा के नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने  संवैधानिक पद पर बैठे उप राष्ट्रपति को लेकर बेहद शर्मनाक हरकत की है राहुल गांधी के नेतृत्व में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति की मिमिक्री की है, जो घोर निंदनीय है। हिंदुस्तान के लोग उप राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे। कहा गया कि बीते चार वर्षों में झारखंड की सरकार नाकाम रही है। राज्य सरकार ने यहां के लोगों के साथ वादाखिलाफी की है। राज्य में विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। मुख्यमंत्री ईडी के छह समन को नजरअंदाज कर रहे हैं। राज्य में संवैधनिक संकट की स्थिति बन रही है।

मौके पर झारखंड प्रदेश के पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह,  रंजीत कुमार सिन्हा, नारायण चंद भौमिक, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, रंणजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु, डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रो.संजय प्रसाद सिंह, रंजीत पाण्डेय, बलराम महतो, आनन्द बेदिया, अखिलेश प्रसाद, रंजन फ़ौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, रमेश कुमार वर्मा, दिलीप सिंह, संजीव कुमार बावला, किरण देवी, दीनदयाल कुमार, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, संतोष कुमार शर्मा,  प्रवीण कुमार सोनु जगेश्वर प्रजापति, योगेश दांगी, रविन्द्र प्रसाद शर्मा, महेंद्र प्रजापति, दीपक सोनकर, सहदेव ठाकुर, नीरज झा सहित अन्य शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!