BJP's two-day Zilla Parishad member training class beginsBJP's two-day Zilla Parishad member training class begins

गिरीडीह: मधुबन स्थित सिद्धायतन में शनिवार को झारखंड प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला परिषद सदस्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य मिलाकर कुल 138 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। वर्ग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों के दुख-दर्द से जुड़े, उनकी छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। जरूरी नहीं कि सभी समस्याओं के समाधान में सफलता मिले, लेकिन आपके प्रयासों को जनता जरूर सराहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण विकास के प्रति उदासीन है। पंचायती राज संस्थाओं को नगर निकायों को राज्य सरकार कमजोर रखना चाहती है। ग्राम पंचायत की मजबूती और  अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने केलिए भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि लोकतंत्र में कार्यपालिका के प्रशिक्षण के साथ विधायिका का भी भी प्रशिक्षण जरूरी है, जिससे दोनों में टकराव न हो। जनप्रतिनिधियों को समृद्ध और विकसित गांंव के लिए प्रयास करना चाहिए। इससे ही नये, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

वर्ग को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सर्व व्यापी, सर्व समावेशी, सर्व  स्पर्शी संगठन  के साथ सशक्त भारत का निर्माण करना चाहती है। अंत्योदय के  साथ समाज में समरसता बढ़े इस दिशा में हमें सार्थक पहल करनी है। 

पहले दिन के वर्ग में प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, शशि भूषण भगत, अमित सिंह, अनिल कुमार, बबलू भगत सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!