बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता और महामंत्री दिनेश करमाली के संचालन में हरली विवाह मंडप में की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल के सभी 11 पंचायतों में “गांव चल़ो” अभियान के तहत दीवाल में स्लोगन लेखन का कार्य एक फरवरी से पांच फरवरी तक करने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें पंचायत प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं बुथ कमेटी सदस्यों समेत पंचायत के कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही साथ पार्टी के द्वारा कई अन्य कार्यक्रमों को लेकर विशेष जानकारी दी गई। जिसे कार्यकर्ताओं ने तन, मन, धन एवं समर्पित भाव से करने का संकल्प लिया। साथ ही बूथ सशक्तिकरण को लेकर प्रत्येक पंचायत में जल्द से जल्द बैठक करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, महामंत्री दिनेश करमाली, सुमन गिरी, उपाध्यक्ष किशोर राणा, देवंती देवी, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भुपाल स्वर्णकार, एस सी मोर्चा अध्यक्ष अकल मुंडा, मंत्री कृष्णा गुप्ता, सचिदानंद पांडेय, भगीरथ ठाकुर, दिनेश्वर कुमार, कार्तिक उरांव, तुलसी महतो, जगरनाथ महतो, गणेश कुमार, छत्रपाल कुमार, कार्तिक महतो, रफीक अंसारी, फुलचंद बेदिया, जागेश्वर कुमार, श्याम प्रसाद गुप्ता, चिंतामणि महतो, सुरेश महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।