• भाजपा ने किया स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

रांची। झारखंड भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। अवसर पर कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, सांसद और विधायक सहित वरीष्ठ नेता शामिल रहे। 

स्नेह मिलन समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने हवन पूजन किया। मिलन समारोह में माला और पगड़ी पहनाकर बाबूलाल मरांडी का अभिनंदन किया गया। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विधिवत पदभार ग्रहण कराया।

अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर हर एक मजबूत करना है। नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। 2047 तक विकसित भारत की जो बात प्रधानमंत्री करते हैं हमें हर हाल में उस लक्ष्य तक पहुंचना। यह तभी संभव है जब हमारा हर एक बूथ पूरी तरह से मजबूत हो। प्रधानमंत्री के नौ वर्ष की उपलब्धियां  जन-जन तक पहुंची है। उन्हें सिर्फ याद दिलाना और 2024 के चुनाव को फतह करना है।

कहा कि देश को लूटने के लिए विपक्षियों का गठबंधन हो रहा है। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलें हो रहे हैं। लोक तंत्र की हत्या का झूठा आरोप लगानेवाले विपक्षी दल खुद लोक तंत्र की खुलेआम हत्या कर रहे हैं। कहा कि झारखंड में लूटेरों की सरकार चल रही है। कोयला, बालू , पत्थर और जमीन की लूट मची हुई है। बिना पैसे दिये आम लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुने और संबंधित विभाग से समाधान कराएं। हमें आम जनता के भरोसे पर खरा उतरना है। कहीं भी अन्याय और अत्याचार देखे तो आवाज उठायें। जरूरत पड़े तो आंदोलन करें। भाजपा के नेता, सांसद, विधायक सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हैं।

समारोह में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, भाजपा राष्ट्रीय कार्रयकारिणी सदस्य दीपक प्रकाश, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता कड़़िया मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद संजय सेठ, सांसद पीएन सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय सहित कई वरीष्ठ नेता मौजूद रहे

By Admin

error: Content is protected !!