BJP's Hemant Hatao, Jharkhand Bachao program on April 11BJP's Hemant Hatao, Jharkhand Bachao program on April 11

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक

रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने की। बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय  विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अब चुनाव में लग जाना चाहिए। बूथ सशक्तिकरण के साथ ही अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों में तेजी लानी है। पार्टी के जनप्रतिनिधि भी सांगठनिक कार्यक्रमों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों अधिक से अधिक भाग लें।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऑक्सीजन पर चल रही है। भ्रष्ट और निकम्मी सरकार अपनी नाकामियों और विफलताओं से घिरती जा रही। राज्य सरकार को अब एक धक्का देने की जरूरत है। कहा कि जिला और प्रखंड स्तर पर राज्य सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद रांची में आगामी 11 “अप्रैल हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ” कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी में सभी जुट जाएं।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण कार्यक्रमों और नीतियों के आधार पर पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मत प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि विरोधियों की बौखलाहट और सत्ता के लालच ने मोदी सरकार की लोकप्रियता को लगातार बढ़ाया है । आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ता और सहयोगी दलों के साथ 35 करोड़ मत प्राप्त करके केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार का सपना साकार करेगी।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संपन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने केलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि आगामी 22मार्च को धनबाद में बिहार दिवस, 30मार्च को रांची में राजस्थान दिवस जबकि एक अप्रैल को जमशेदपुर में उड़ीसा दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, जेपी पटेल, आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, शर्मिला रजक, दीपक बंका,  हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, राहुल अवस्थी, किसलय तिवारी,अमरदीप यादव, अनवर हयात, आरती कुजूर, अमर बाउरी सहित जिलों के अध्यक्ष और प्रभारी उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!