स्थानीय नियोजन नीति परिभाषित करे राज्य सरकार: किसलय तिवारी

नगड़ी (रांंची) : भारतीय जनता युवा मोर्चा नगड़ी मंडल के द्वारा 60:40 नियोजन के विरोध और स्थानीय नियोजन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। 

नगड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहल किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी उपस्थित थे।

मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि जब तक सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देगी और स्थानीय नियोजन नीति परिभाषित नहीं करेगी। हम युवाओं के साथ संघर्ष करते रहेंगे।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो के नगड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल गोप, सुरेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, हिंदूवा उरांव, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, हेमंत केशरी, अखिलेश केशरी, शीला देवी, दीपक केशरी, मनीष केशरी, सचिन, अंकित मानती, हसन अहमद, निरंजन महतो, अजय उरांव, उमेश साहू, आदित्य केशरी, राजपाल साहू, दीपक केशरी, अखिलेश पाठक, बिनोद साहू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!