उद्घाटन मैच में लादी ने बैरक को 20 रनों से हराया
रामगढ़: भुरकुंडा के बैरक दो नंबर मैदान में शनिवार से ब्लैक डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम शामिल हुए। आयोजन समिति के द्वारा अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच लादी इलेवन भुरकुंडा बनाम स्मार्ट इलेवन बैरक के बीच खेला गया। जिसकी शुरुआत विधायक रोशन लाल चौधरी और मनोज राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्ले से बॉल को हिट कर किया। दस~दस ओवर के मैच स्मार्ट इलेवन बैरक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए लादी ने 10 ओवरों में 105 रन बनाए जिसके जवाब में बैरक इलेवन की टीम 85 रन पर ही सिमट गई। लादी इलेवन की टीम ने पहले दिन का मैच 20 रन से जीत लिया। मैच ऑफ द मैच शिवम् रहे। मैच में अंपायर रूप सूरज और किशोर ने अपना योगदान दिया।
मौके पर समिति अध्यक्ष किशुन नायक सचिव पप्पू सिंह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, समिति सदस्य सोम कुमार, सुभाष कुमार, विक्की कुमार, जीवन कुमार, सूबेदार कुमार, सुबोध कुमार, दीपक कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
