रांची: बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग राहत सेवा केंद्र झारखंड के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंगल मारूति परिवार के सौजन्य से सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया वहीं कार्यक्रम में महावीर नायकस्थानीय नागपुरी कलाकार महावीर नायक के द्वारा गीत संगीत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंगल मारूति परिवार के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रम महतो, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रामजीत गंझू, बीडीओ धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख सत नारायण मुंडा, बीडीओ धीरज कुमार, उप प्रमुख हरदेव साहू शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दिव्यांग जनों का उत्थान एवं सहयोग के लिए हर संभव सहयोग करने और योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाने की बात कही।
कार्यक्रम दिव्यांग राहत सेवा केंद्र झारखंड के अध्यक्ष दिनेश नायक, सचिव रतन मुंडा, कोषाध्यक्ष सुनील राम, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, संजय महतो, जगेश्वर मुंडा, सुमन महतो, प्रकाश मुंडा, शबीना खातून, सावित्री कुमारी, यशोदा देवी, सुरेश महतो, सीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।