रांची: लापुंग थाना क्षेत्र के मुरुप स्थित रामाटोली जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पेड़ पर लटका पाया गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन चल रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार सुबह जंगल की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल लापुंग थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। आसपास के गांवों में महिला की गुमशुदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। 

By Admin

error: Content is protected !!