Brake of borewell vehicle failed in Barkagaon, one diedBrake of borewell vehicle failed in Barkagaon, one died

दुर्घटना में छह लोग घायल

बड़कागांव: हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग पर 13 माईल के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग से बड़कागांव आ रहा यमुना बोरवेल वाहन 12 एफ 6482 का ब्रेक फेल हो गया। 13 माईल के निकट बोरवेल वाहन एक स्कॉर्पियो और एक टैंपो को चपेट में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना में बोरवेल मजदूर दुर्गा बास्के (30 वर्ष) की मौत हो गई। वह जामताड़ा का रहनेवाला बताया जाता है। वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया है। जबकि जबकि बोरवेल वाहन के मजदूर धनबाद निवासी रंजीत बेसरा के सिर में चोट लगी है। वहीं विनोद बास्के और छप्पन बास्के के हाथ और पैर में चोट लगी है। तीनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में किया गया।

मजदूर छप्पन बास्के ने घटना के संबंध में बताया कि बोरवेल वाहन पर 12 लोग सवार थे। 13 माइल के पास चालक ने बताया कि वाहन का ब्रेक फेल हो गया है। तुम लोग कूद जाओ। बोरवेल मजदूर खतरा भांपते हुए वाहन से कूद गये। इस क्रम में दुर्गा बास्के बिजली पोल से टकरा गया।

वहीं बोरवेल वाहन के ड्राइवर अरविंद टुडू ने बताया कि लिखलाही घाटी से गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। रोकने का भरसक प्रयास करने के बावजूद वाहन नहीं रूका।

By Admin

error: Content is protected !!