मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल, दी शुभकामनाएं

रांची: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। जगह-जगह आतिशबाजी के रावण दहन किया गया। अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। आयोजन समिति के द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया गया और भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। वहीं मुख्यमंत्री ने राम झांकी की आरती की।

इसके उपरांत आतिशबाजी शुरू हुई और मुख्यमंत्री के द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का प्रतीकात्मक दहन किया। पहले मेघनाद, फिर कुंभकर्ण और सबसे आखिर में रावण का पुतला जला। वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दशहरा हमारी संस्कृति और प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है। 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक नवीन जायसवाल, पंजाबी हिन्दू बिरादरी के चेयरमैन कुणाल अजमानी, दशहरा कमेटी अध्यक्ष सुधीर उग्गल सहित कई गणमान्य मौजूद थे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!