रामगढ़: पटना-रांची मुख्य मार्ग पर कुजू ओपी क्षेत्र के मुरपा में यात्रियों से भरी बस ने खड़े टेलर में जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने रिम्स ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोलू बस (जेएच 02 ए क्यू 5753) हजारीबाग से होते हुए रांची की ओर जा रहा था। इस दौरान मुरपा में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे टेलर में टक्कर मार दी। टक्कर में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में रामगढ़ जिले के सौंदा डी पंचायत निवासी प्रमोद श्रीवास्तव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को ईलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भिजवाया।

बताया जाता है कि रामगढ़ सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किये गये एक अन्य घायल की मौत रास्ते में हो गई। जिसकी पहचान के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं दुर्घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों वाहनों को हटाने के बाद आवागमन सुचारू हो सका।

By Admin

error: Content is protected !!