10 से ज्यादा लोग घायल
हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के निकट जीटी रोड पर रविवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे श्रद्धालुओं की भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार बस BR 25 PS 1455 जहानाबाद (बिहार) से रजरप्पा धाम (रामगढ़) जा रही थी। जिसमें 30 लोग सवार थे। रविवार की तड़के सुबह 03:30 बजे बस अनियंत्रित होकर जीटी रोट के बगल में पलट गई।
हादसे में युवक सिकंदर कुमार की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।