रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत भवन में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य मुखिया किशोर कुमार महतो उपस्थित रहे। शिविर में टीबी के लक्षण, बलगम जांच, बचाव के उपाय और निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली ₹1000 की पोषण राशि व पोषण किट की जानकारी दी गई। सहिया दीदियों को ग्रुप लाइन लिस्टिंग की ट्रेनिंग भी दी गई। संभावित मरीजों के बलगम के नमूने एकत्र किए गए।
अवसर पर मुखिया किशोर कुमार महतो कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया टीबी मुक्त भारत अभियान देश के लिए एक अहम पहल है। टीबी गंभीर बीमारी है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान से जुड़ने और जांच-पड़ताल कराने की अपील की।
शिविर में सीएचओ रीना टोप्पो, इरशाद अहमद, जितेंद्र प्रसाद, सरोज मछुवा, सहिया दीदी सावित्री देवी, सुशीला देवी, स्वीटी कुमारी, गुड़िया देवी, गायत्री देवी, बबिता देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
