रांची: नेहरू युवा केंद्र रांची के द्वारा चान्हो प्रखंड के करकट पंचायत में कैच द रैन फेस तीन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक जीवन कुमार महतो के द्वारा जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाया गया।
मौके पर स्वयंसेवक जीवन कुमार महतो ने कहा कि पानी हमारे लिए बहुत ही अति आवश्यक मूल्यवान प्राकृतिक संपदा है। मनुष्य, जीव-जंतुओं के साथ पेड़-पौधों के लिए पानी बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पानी की खपत को हम कम करने का प्रयास करें और किसी भी कीमत पर पानी को बर्बादी नहीं होने दें। वर्षा के जल का संचयन करके हम भूमिगत जल के स्तर को बेहतर रख सकते हैं।
अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जल संरक्षण को लेकर दूसरों को भी जागरूक करने का आव्हान किया गया। मौके पर मुख्य रूप से शिव रानी देवी, ग्राम संगठन की सचिव पूजा देवी, अध्यक्ष शांति देवी, प्रतिमा देवी, रेखा देवी, सीमा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।