रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर सीसीएल बरका सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी तत्पश्चात् अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, सीसीएल, रांची का संदेश उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूरों एवं यूनियन प्रतिनिधियों को पढ़कर सुनाया गया।

मौके पर सीसीएल बरका सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति में सभी के योगदान का आह्वान किया। इस अवसर पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।पदोन्नत कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से जेपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले क्षेत्र की छात्रा सावित्री कुमारी, पुत्री परमेश्वर महतो, टिन्डेल, बिरसा परियोजना को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से एसओपी अजय कुमार, एस ओ माइनिंग अजय मेहता, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एन के सिंह, क्षेत्रीय सर्वे पदाधिकारी मधुकर श्याम झा, क्षेत्रीय क्वालिटी पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहारे, मैनेजर (एचआर) विवेक कुमार, क्षेत्रीय वेलफेयर पदाधिकारी वंदना लाला, श्रेयांस अनिल, यूनियन प्रतिनिधियों में देवेन्द्र कुमार सिंह, संजय कुमार मिश्रा, अर्जुन सिंह, संजय कुमार शर्मा, अजीत कुमार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि, मजदूर मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!