रामगढ़: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ बरका-सयाल प्रक्षेत्र के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया। अवसर पर भुरकुंडा कोयलांचल के रिवर साइड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीसीएल सीकेएस महामंत्री शशि भूषण सिंह, बरका सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो, क्षेत्रीय सचिव शंभू प्रसाद सिंह, संगठन मंत्री जेपी अग्रवाल, बीएमएस जिला मंत्री शिव शंकर सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, भुरकुंडा शाखा अध्यक्ष नौशाद आलम, सचिव अनिल पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष सरोज राणा, बरका सयाल उपाध्यक्ष ललन प्रसाद, यूरीमारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, यूरीमारी सचिव सुभाष ओझा, बिरसा सचिव संतोष पांडे, अध्यक्ष दिनेश मुंडा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन कर की गई। इसके उपरांत भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही 23 जुलाई से 17 सितम्बर तक कोल इंडिया स्तर पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आहूत आंदोलन से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया।
अवसर पर नई दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष पर आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण रिवर साइड ऑफिसर्स क्लब में देखा गया। जहां सीसीएल सीकेएस के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या के संबोधन को सुना। सभी ने एक दूसरे को भारतीय मजदूर संघ के 70वे वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि: शशिभूषण सिंह

अवसर पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री शशिभूषण सिंह ने कहा कि 70 वर्षों में भारतीय मजदूर संघ ने शून्य से शिखर तक की यात्रा की है। संघ का स्लोगन है राष्ट्रहित, उद्योग हित, मजदूर हित। देश में आई हर विपदा के समय भारतीय संघ के कार्यकर्ता समर्पित भाव से खड़े दिखते हैं। हमारा मूल मंत्र है राष्ट्रहित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम।

 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 

मौके पर प्रदीप रजवार, सुखचैन सिंह, योगेंद्र शरण, , सत्यनारायण गुप्ता, दिनकर कुमार सिंह, फारूक राजा, प्रदीप कुमार, विनोद साव, एएच अंसारी, जगमोहन बेदिया, फुलेश्वर दांगी,  धामू मांझी, प्रेम जीत मुंडा, सुरेंद्र तिवारी, नौशाद आलम, कन्हैया सिंह यादव, शिविर भुनको कुमारी, पूजा कुमारी, गीता देवी, नीलम कुमारी, झिरगी देवी, रीतू देवी, वीणा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

इन आठ सूत्री मांगों पर 24 जुलाई से 17 सितम्बर तक होगा चरणबद्ध आंदोलन

कोल इंडिया, सिंगरेनी, नैवेली कंपनियों को बचाओ।
• कंपनी कर्मियों द्वारा न्यूनतम 50% उत्पादन सुनिश्चित किया जाए।
• ठिका/आउटसोर्सिंग कर्मियों को एचपीसी वेतन भुगतान, नि:शुल्क चिकित्सा, किराया मुक्त आवासीय व्यवस्था, सीएमपीएफ में खाता सुनिश्चित किया जाए।
• सभी कंपनियों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किया जाए।
• सीएमपीएफ में 100% ऑनलाइन प्रणाली लागू कर पेंशनरों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए।
• दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा संबंधित सख्त कदम उठाया जाए।
• कंपनियों में बढ़ता प्रदूषण को रोका जाए।
• यूनियन सदस्यता सत्यापन में एकरूपता लाया जाए, प्रबंधन का पक्षपात रूप बंद हो और प्रशासन का सुधार हो।

By Admin

error: Content is protected !!