रामगढ़: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ बरका-सयाल प्रक्षेत्र के तत्वावधान में शुक्रवार को नवनिर्वाचित भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला को सम्मानित किया गया। रिवर साइड स्थित संघ के भुरकुंडा शाखा कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने शॉल भेंटकर जिलाध्यक्ष को सम्मानित करते हुए बधाई दी। साथ ही अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। अवसर पर संजीव कुमार बाबला ने अभिवादन करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को मजबूत करना है। राष्ट्रहित और लोकहित के कल्याणकारी कार्यों में मिलजुलकर भागीदारी निभानी है। 

कार्यक्रम में सीसीएल कोलायरी कर्मचारी संघ के महामंत्री शशि भूषण सिंह, संगठन मंत्री जेपी अग्रवाल, बरका स्याल क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो, सचिव शंभू प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष सरोज राणा, भवानी प्रसाद, ललन प्रसाद, नौशाद आलम, अनिल कुमार पासवान, सुभाष चंद्र ओझा, कन्हैया सिंह यादव, सुधीर सिंह, दिनेश मुंडा, संतोष पांडेय, अमरदीप कुमार, सतनारायण गुप्ता, कुमार देवेंद्र शरण, अमित कुमार, जगमोहन बेदिया, शिवकुमार, ललकु करमाली, सुखराम मांझी, राजेंद्र मुंडा, नीरज कुमार मोहंतो, अफरोज अनवर, राहुल करमाली, राहुल रॉय, महेश कुमार, अब्दुल जलील अंसारी, महेश प्रसाद महतो,  अरून कुमार, रघुनंदन राणा, अर्जुन कुमार, सुरेंद्र तिवारी, शुक्रा मांझी, केडी शरण, वीणा कुमारी, वीना देवी, जामवंती देवी, नीलम कुमारी, पूनम देवी, झिरगी देवी, ऋतु देवी,  सहित अन्य मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!