भारतीय मजदूर संघ जैसा राष्ट्र समर्पित संगठन कोई दूसरा नहीं : रोशनलाल चौधरी
रामगढ़: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ बरका-सयाल प्रक्षेत्र के तत्वावधान में बुधवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो और संचालन क्षेत्रीय सचिव शंभू सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री शशिभूषण सिंह शामिल रहे। वहीं सम्मानित अतिथियों में भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, सुंदरनगर पंचायत मुखिया व्यास पांडेय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री शिवशंकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, वरीष्ठ कार्यकर्ता भवानी प्रसाद उपस्थित रहे।
आम सभा की शुरुआत क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो ने उपस्थित अतिथियों सहित अन्य लोगों का स्वागत कर किया। इसके उपरांत शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि पिता के समय से भारतीय मजदूर संघ से हमारा जुड़ाव रहा है। कुछ राजनैतिक परिस्थितियों के कारण रास्ते बदल गए। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ जैसा राष्ट्र समर्पित संगठन देश भर में कोई दूसरा नहीं है, यह कहने में मुझे जरा भी संकोच नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने मुझपर विश्वास जताते हुए भारी बहुमत से जीत दिलाई है। आगे हम सभी मिलजुल कर सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने और उन्हें उनका पूरा अधिकार दिलाने का काम करेंगे।
वहीं सीसीएल कर्मचारी संघ के महामंत्री शशिभूषण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ आंदोलन के माध्यम से मजदूरों को अधिकार के लिए लड़ती है। बेवजह हड़ताल और चक्का जाम कर आम जनमानस को तकलीफ़ पहुंचाने का काम नहीं करती है। यही वजह है कि देर-सवेर ही सही लेकिन मजदूर हित में हमारी मांगे पूरी जरूर होती हैं।
आम सभा में कर्मियों की घटती समस्या, नियमित बहाली, ठेका प्रथा को सीमित कर 50 प्रतिशत उत्पादन मजदूरों से सुनिश्चित कराने, खनन कार्य में लगे ठेका कर्मियों को सुविधा देने, भूमिगत खदानों को बढ़ावा देने, कोलियरी क्षेत्र की जमीन और बाजार को बचाने, एमडीओ और रेवेन्यू शेयरिंग पर लगाम लगाने के मुद्दे पर वक्ताओं ने विचार रखे। साथ ही बढ़ते निजीकरण का विरोध करते हुए नाराजगी जताई गई।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सरोज राणा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ललन प्रसाद, बिरसा शाखा सचिव संतोष पांडेय, उरीमारी शाखा सचिव सुभाष ओझा, उरीमारी शाखा अध्यक्ष सुधीर सिंह, भुरकुंडा शाखा सचिव अनिल पासवान, भुरकुंडा शाखा अध्यक्ष नौशाद आलम, प्रदीप रजवार, शैलेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह यादव, योगेंद्र बड़ाइक, सत्य नारायण गुप्ता, राजाराम प्रजापति, अर्जुन कुमार, बिनोद साव, प्रभाष दास, भाभोग्राही महतो नीरज महतो, जगमोहन बेदिया, सुरेंद्र तिवारी, दूधेश्वर महतो, घनश्याम, रामशरण, अमरनाथ यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।