अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत भुरकुंडा में हुआ कार्यक्रम 

रामगढ़: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा में स्मारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बरका-सयाल प्रक्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो और संचालन क्षेत्रीय सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष के साथ की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महिला कर्मियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। 

अपने स्वागत संबोधन में सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को साझा किया। साथ ही उन्होंने देश की उन्नति में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रक्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों की किसी प्रकार की समस्या या कोई असुविधा हो रही हो तो वे बेझिझक जानकारी दें। संघ हर संभव सहयोग करेगा और समस्या का समाधान जरूर किया जाएगा। 

वहीं अध्यक्ष हरिनाथ ओझा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। बावजूद इसके समाज में उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान नहीं मिलता है। समाज के लोगों को कुंठित मानसिकता से निकलने और साकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला निर्भीक होकर समाज में योगदान दें और आगे बढ़ें। 

कार्यक्रम में सुभाष ओझा, सुधीर सिंह, श्रीकांत गुप्ता, ललन प्रसाद, स्नेहलता कुजूर, बेबी देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, कन्हैया सिंह यादव, नौशाद आलम, रंजन राम, निर्मल कुमार महतो, अनिल पासवान, सुरेंद्र तिवारी, अर्जुन, ओम प्रकाश झा उपस्थित थे।

इन महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित 

कार्यक्रम में सरस्वती देवी, सुनीता टेटे, जामवंती देवी, मुनको कुमारी, राखी देवी, वीणा, रीता देवी, रुखसाना परवीन, सबिता देवी, पूनम देवी, मुन्नी कुमारी, शांति देवी आरती कुमारी, रितु देवी, वीणा देवी, गीता देवी, पूजा कुमारी, विभा देवी,  मीणा देवी, एस. कुजूर, रेखा कुमारी, रूपा देवी, मंजूला, देव श्री, नीलम, संगीता टोप्पो, विफ़नी देवी, सुलेखा देवी, नीलू कुमारी, अनीता देवी सहित अन्य महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!