रामगढ़: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ बरका-सयाल प्रक्षेत्र ने महान पर्यावरणविद् अमृता देवी की स्मृति में पर्यावरण दिवस मनाया। अवसर पर रिवर साइड स्थित भुरकुंडा शाखा कार्यालय के प्रांगण में प्रक्षेत्र और शाखा के पदाधिकारियों ने कई पौधे लगाए। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
अवसर पर संघ के बरका-सयाल एरिया अध्यक्ष हरिनाथ महतो कहा कि 1730 में बिश्नोई समाज ने महान पर्यावरणविद् अमृता देवी के नेतृत्व में खेजड़ी वृक्षों की कटाई रोकने के लिए आंदोलन चलाया गया था। जिसमें अमृता देवी समेत 363 लोगों ने कटते वृक्षों से लिपटकर बलिदान दे दिया था। यह पर्यावरण बचाने के लिए देश में किया गया पहला आंदोलन था। महान बलिदानी अमृता देवी की स्मृति में भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है।
मौके पर सचिव शंभू प्रासद सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, शाखा अध्यक्ष नौशाद आलम, सचिव अनिल कुमार पासवान, भाभोग्रही महांतो, नीज महांतो, जगमोहन बेदिया, अर्जुन कुमार, गंगा भैया, सुरेंद्र तिवारी शामिल रहे।