उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सीएसआर मद से पांच हजार सैनिटरी पैड दिया गया। विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी और उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के द्वारा विद्यालय की छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
अवसर पर उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने कहा कि खान पान और बदलते जीवनशैली से कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है। इससे बचाव और सेहतमंद जीवन जीने के लिए जागरूक होना चाहिए। वहीं उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी ने कहा कि सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन का प्रयास सराहनीय है। इससे छात्राओं के बीच हाइजीन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
मौके पर मुख्य रूप से गणेश राम, सीतामुनी देवी, निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, राजेन्द्र राम, पिंटू कुमार, रंजीत करमाली, राजू बेसरा, पूनम सरोज किंडों, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, बिनोद हांसदा, पूनम भारती, सुमन हांसदा, बबीता सोरेन, विकाश करमाली, सबिता देवी, प्रीति मरांडी, लक्ष्मी कुमारी, कोमल राज, योगिता कुमारी, काजल कुमारी, चिंता कुमारी, प्रसंशा करमाली, अंजू कुमारी, सिमरन कुमारी, सीमा सोरेन, अनु हेम्ब्रोम, तान्या कुमारी, स्वीटी हांसदा, प्रतिमा कुमारी, ज्योति कुमारी, रानी कुमारी, गीता कुमारी, सपना हांसदा, इशिका कुमारी, जन्नत बख्श अंसारी, इंदु कुमारी, ममता कुमारी, नेहा कुमारी सहित कई छात्र छात्राएं शामिल थे।